
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा माड़ा में बीते दिन बुधवार को चेकिंग के दौरान अवैध तरीके से गिट्टी लोड एक टिपर वाहन परिवहन करते पकड़ा गया है। जिसपर माड़ा पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार को हमराह प्रआर तेज प्रताप टांडिया, गणेश रावत, आर आविद कुरैशी के वाहन चेकिंग कार्यवाही के लिए कस्बा माड़ा एवं सम्पूर्ण थाना क्षेत्र माड़ा रवाना हुआ था। चेकिंग के दौरान टिपर वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 1219 अवैध तरीके से फूल बाडी लोड गिट्टी का परिवहन करते हुये जीर तरफ जा रहा था, जिसे स्टाफ की मदद से रोक चालक टिंकू केवट पिता उदयकरन केवट उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जरहा से टीपी मांगा, उसके पास मौके पर कागजात नही था। पुलिस ने उक्त वाहन को जप्त कर आरोपी चालक का कृत्य धारा 303(2),317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रक वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। यह कार्रवाई एसपी मनीष खत्री के निर्देश एवं एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा, उनि बालेन्द्र त्यागी, प्रआर तेजप्रताप टांडिया, गणेश रावत, आर आविद कुरैशी, सुन्दर कास्दे की सराहनीय भूमिका रही।
