चितरंगी में अलग-अलग घटना में चार लोगों की मौत

चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम गड़वानी में सर्प दंश, ग्राम देवरी में एक युवक की कुएं में डूबने, जंगल में पैर फिसलने से प्रौढ़ व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अधेड़ महिला फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गड़वानी निवासी घर के पीछे दीपक जलाने गई थी, जहां दिवाली के दिन प्रमेश्वरी देवी पति रामदयाल बैस उम्र 65 वर्ष को जहरीले सर्प ने डस लिया था। महिला का प्राथमिक उपचार चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा था कि गंभीर अवस्था में देख चिकित्सको ने रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया। जहां आज दिन गुरूवार की शाम 4 बजे मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम करलो निवासी छोटकौना सिंह गोड़ पिता झुन्नी सिंह उम्र 36 वर्ष गत दिवस 21 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे अपने घर से दुकान गया था, वापस न आने पर तलाश शुरू हो गई। आज सुबह उसका शव खेत के कुएं में मिला है। जहां पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुये मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। तीसरी घटना सुन्दर सोठिया निवासी रामदास सिंह गोड़ पिता प्रमोद सिंह गोड़ उम्र 56 वर्ष आज दिन गुरूवार की सुबह करीब 6 बजे लकड़ी लेने जंगल गया था। करीब एक घ्ंाटे बाद लकड़ी लेकर रामदास आ रहा था कि रामनरेश गोड़ के घर के समीप अचानक फिसल गया और सिर में चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई और चौथी घटना सुलखान निवासी हीराकली बैगा पिता सोहनलाल बैगा उम्र 45 वर्ष ने आपस में कहासुनी के दौरान आज दिन गुरूवार की सुबह 9 बजे घर के समीप सिद्धा के पेड़ की डाली में फांसी लगा ली। फांसी लगाने के कारण मृतिका के पति खेत को जोतवाने के लिए पैसा मांग रहा था। मृतिका ने पैसा न होने के कारण दूसरे दिन खेत की जोताई करने के लिए कहने लगी, यही से बात बिगड़ी और दोनों के बीच कहासुनी हुई। नाराज महिला पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Next Post

ओबीसी कल्याण के डीडीओ की मुख्यमंत्री ने ठोकी पीठ

Thu Oct 23 , 2025
सतना।सीएम हेल्पलाइन में सर्वश्रेष्ठ विभाग जिला और अधिकारी की उपलब्धि की समीक्षा के दौरान सतना जिले के अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग कमलेश कुमार शुक्ला की सभी 20 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत पाये जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सतना के सहायक संचालक पिछडा वर्ग […]

You May Like