सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए. सभी जनपदों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित इन शिविरों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा सफाई मित्रों को पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई. सफाई मित्रों के लिए आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर उपयोगी एवं सार्थक रहा. अभियान के माध्यम से सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. इस अवसर पर सफाई मित्रों द्वारा किए जाने पर सफाई कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना भी की गई.
