
सतना।सीएम हेल्पलाइन में सर्वश्रेष्ठ विभाग जिला और अधिकारी की उपलब्धि की समीक्षा के दौरान सतना जिले के अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग कमलेश कुमार शुक्ला की सभी 20 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत पाये जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सतना के सहायक संचालक पिछडा वर्ग कल्याण विभाग केके शुक्ला की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सतना कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, वनमण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने मैहर जिले की कुमारी संजना पटेल की विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग से संबंधित समग्र से आधार लिंक नहीं होने की शिकायत जो भिण्ड जिले की संजना पटेल से संबंधित थी, दूसरी मैहर जिले के ही प्रवीण तिवारी द्वारा ग्राम पंचायत मढा की राशन दुकान के संबंध में की गई शिकायत के निराकरण के बारे में कलेक्टर मैहर रानी बाटड से जानकारी ली। मैहर के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत सीईओ मैहर अशोक तिवारी, अमरपाटन वेदमणि मिश्रा तथा सहायक खाद्य अधिकारी मैहर और आवेदक उपस्थित रहे।
