
ग्वालियर। युवाओं के करियर, व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आगामी 1 व 2 नवम्बर को आईआईटीटीएम ग्वालियर में दो दिवसीय नवचेतना युवा शक्ति महोत्सवष् का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के लिए अब तक 3000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण अपर आयुक्त नगर निगम आईएएस टी. प्रतीक राव एवं एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआईडीसी आईएएस अनीशा श्रीवास्तव ने किया।
इस दो दिवसीय महोत्सव में शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। कार्यक्रम में पेंटिंग, रंगोली भाषण, क्विज, स्टार्टअप पिचिंग, फोक डांस ,लाइव गेम्स, रॉक बैंड शो, युवा कवि सम्मेलन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही युवाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी एवं स्टॉल्स लगाईं जायेंगी संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि नवचेतनारू युवा शक्ति महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का संचार करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भारत सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे वहीं संयोजक आकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम मध्यप्रदेश की संस्कृति को युवाओं तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज में स्वच्छता, सद्भावना और आत्मविकास के संदेश को भी बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर कुमकुम सिंह, यश कुशवाह, अंश चौहान, राज गुप्ता मौजूद थे।
