50-50 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण का केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने किया भूमिपूजन

बालाघाट :केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने बैहर तहसील के अंतर्गत आमगांव में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण के लिए वर्चुअली किया भूमिपूजन किया। यह छात्रावास भवन 04 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। इनका निर्माण कार्य 12 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। इनका निर्माण मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम संभाग बालाघाट द्वारा किया जाएगा।

इन छात्रावास भवनों का निर्माण भूकम्‍परोधी तकनीक एवं आधुनिक भवन निर्माण मापदण्‍डो के अनुसार किया जाएगा। सांदीपनि विद्यालय परिसर आमगांव में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती भगवती सैयाम, स्‍थानीय जनप्रतिनिधि, बैहर एसडीएम अर्पित गुप्‍ता, संयुक्‍त कलेक्‍टर राहुल नायक, विद्यालय के प्राचार्य, आमगांव के सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Next Post

शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा की लाइब्रेरी अब बनेगी 'गर्ल्स स्पेशल लाइब्रेरी'

Wed Jul 30 , 2025
बालाघाट:शिक्षा और ज्ञान को सशक्त बनाने की दिशा में बैहर अनुभाग में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बैहर के अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी को विशेष रूप से छात्राओं के लिए “गर्ल्स स्पेशल लाइब्रेरी” के रूप में विकसित […]

You May Like