सतना: मैहर कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 49 शीशी कफ सिरप जब्त कर चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाही की है।पुलिस के अनुसार, 3 मार्च को मुखबिर की सूचना पर कटनी- मैहर बायपास रेलवे ब्रिज के नीचे से अपाचे मोटर साईकिल पर सवार दो युवकों को पकड़ा गया।
आरोपी यश पटेल निवासी जरियारी एवं संयम तिवारी निवासी पटेहरा के पास मिले बैग से 20 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप समेत परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई। इसी तरह दूसरी कार्रवाही 4 मार्च को हुई। मैहर में डीएनडी होटल के पास स्थित ब्रिज के नीचेसे विलाल खान एवं राजकुमार चौरसिया निवासी मैहर को पकड़ा गया। उनके पास मिले झोले में 29 शीशी कफ सिरप पाई गई।
दोनों कार्रवाही में पकड़े गए आरोपियों में यश पटेल उर्फ दीपांशु पिता चंद्रप्रकाश पटेल उर्फ छोट (19) निवासी जरियारी, संयम तिवारी पिता अरुण तिवारी (21) निवासी पटेहरा, विलाल खान पिता ताज मोहम्मद (24) निवासी किला चौक पुरानी बस्ती मैहर, राजकुमार चौरसिया पिता प्रकाश चौरसिया (21) निवासी रेलवे स्टेशन के पास मैहर हैं। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं मप्र ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
