सनफ्लावर स्कूल की एनसीसी कैडेट अपेक्षा श्रीवास का राष्ट्रीय कैम्प के लिए चयन

हरदा:सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की एनसीसी कैडेट कुमारी अपेक्षा श्रीवास का राष्ट्रीय ट्रेकिंग कैम्प के लिए चयन हुआ है। यह विद्यालय एवं जिले के लिए गौरव का विषय है।
कुमारी अपेक्षा श्रीवास 17 जून से 26 जून तक अमरकंटक में आयोजित होने वाले ट्रेकिंग कैम्प में सहभागिता करेंगी। इस राष्ट्रीय स्तर के कैम्प में चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
छात्रा अपेक्षा के चयन पर शिक्षण विकास समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय जैन, सचिव प्रतीक अग्रवाल, प्राचार्य भुवनेश्वरी पांडे तथा एनसीसी शिक्षिका वैशाली मांडलेकर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

खजुराहो मंदिर परिसर में मॉक ड्रिल, बीडीएस और डॉग स्क्वॉड ने दिखाया सुरक्षा कौशल

Sun Jun 14 , 2026
खजुराहो: विश्व प्रसिद्ध खजुराहो के मुख्य पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में रविवार को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। संदिग्ध वस्तु मिलने की काल्पनिक सूचना पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर सुरक्षा कार्रवाई का अभ्यास किया। […]

You May Like