सर्पदंश से मासूम की मौत

छिंदवाड़ा। उमरेठ के सेतपरात के रहने वाले मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार मानसिंग पिता सुभाष ब्रम्हे उम्र तीन साल सेतपरात का रहने वाला है। वह अपनी मां के साथ जमीन पर सो रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसकी रोने की आवाज सुनकर उसकी मां उठ गई। उसने जैसे ही देखा वह भी सांप को देखकर दंग रह गई। चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

आस्था की बयार, भक्ति का सैलाब, मनकामनेश्वरी मैया के दरबार में गूंजा जनकल्याण का संकल्प

Sat Jul 18 , 2026
आलीराजपुर, जब धरती प्यासी हो *, खेत आँचल पसारे हों और किसान की आँखें आकाश की ओर लगी हों*… तब आस्था ही वो सहारा बनती है जो उम्मीद की बूंदें बरसाती है। ऐसी ही मंगल कामना लेकर शनिवार को *बोरखड़ स्थित माँ मनकामनेश्वरी माता मंदिर* का प्रांगण भक्तिरस में डूब […]

You May Like