कड़कड़ाती ठंड में बेजुबानों की जीवन-रक्षा, युवाओं की पहल से बेगमगंज में बना गौ-रैन बसेरा

बेगमगंज:कड़ाके की ठंड में जहां आमजन गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं बेजुबान जानवर ठंड से बचने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। ठंड और सहारे के अभाव में कई बेजुबान असमय काल के गाल में समा जाते हैं। ऐसी स्थिति में नगर के तीन संवेदनशील युवाओं ने आगे आकर बेजुबान जानवरों की जान बचाने का बीड़ा उठाया है।

बेगमगंज के दशहरा मैदान में गौभक्तों और समाजसेवियों के सहयोग से बेजुबान जानवरों के लिए रैन बसेरा तैयार किया गया है। यहां आवारा जानवर शाम के समय आकर ठहर रहे हैं, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल रही है। रैन बसेरा में खाने-पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सेवादार मथुरा दाऊ को सौंपी गई है।इस पुनीत कार्य में गौसेवा को समर्पित भरत सिंह हरे राम ने स्वयं हाथों से गड्ढे कर पूरी निष्ठा से कार्य किया। उनके साथ एचपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट अंकुर श्रीवास्तव के सहयोग से यह रैन बसेरा साकार हो सका।

इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए करीब 2000 बेजुबान जानवरों के सींगों पर रेडियम लगाए जा रहे हैं, ताकि कोहरे और शीतलहर में वाहन चालकों को उनकी मौजूदगी का आभास हो सके।तीनों युवाओं की इस सराहनीय पहल की नगरवासियों और समाजसेवियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है, ताकि ठंड और दुर्घटनाओं से बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सके।

Next Post

चेंबर में दीवाली मिलन एवं क्रिकेट कार्निवाल स्थगित

Fri Jan 2 , 2026
ग्वालियर: मप्र चेबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने चेंबर का कल 3 जनवरी को होने वाला दीपावली नववर्ष मिलन समारोह व क्रिकेट कार्निवाल स्थगित कर दिया गया है। यह 3 जनवरी से कै. रूपसिंह स्टेडियम पर होना था। अब यह 4 जनवरी से आयोजित होगा।चेंबर के पदाधिकारियों ने […]

You May Like