बनखेड़ी रेलवे स्टेशन का सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण 

बनखेड़ी। बनखेड़ी रेलवे स्टेशन पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। सांसद ने मौके पर चल रहे कार्यों को देखा और उपस्थित रेलवे अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने एवं समुचित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर टीन शेड के विस्तार, दोनों प्लेटफॉर्म पर शौचालय निर्माण, पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों प्लेटफॉर्म पर टिकट घर बनाए जाने की भी बात कही गई।

अमरकंटक एक्सप्रेस के आवागमन समय में परिवर्तन से बनखेड़ी क्षेत्र के यात्रियों को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि समय परिवर्तन से उत्पन्न समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके विकल्प के रूप में अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज का भी प्लान प्रस्तावित है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

इटारसी के टिकट निरीक्षक महेश लिंगायत बने पमरे के पहले वन करोड़ क्लब सदस्य

Sat Dec 27 , 2025
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित हुआ है जिसने पूरे रेल प्रशासन को गौरवान्वित कर दिया है। इटारसी डिपो में पदस्थ उप मुख्य टिकट निरीक्षक महेश लिंगायत ने वर्ष 2025 में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों से […]

You May Like