मेला में लोहे के एंगल से लटकी मिली युवक की लाश

ग्वालियर। मेला ग्राउंड में बाल रेल की पटरी के पास लोहे के एंगल से युवक की लाश लटकी मिली है। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके चलते पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। ग्वालियर व्यापार मेला में बाल रेल का संचालन होता है। बाल रेल के ट्रैक के पास ही भवन बना हुआ है। इस भवन के पास कुछ लोग गुजर रहे थे। दोपहर में लोगों ने देखा कि युवक की लाश पेड़ के पास लोहे के एंगल से लटकी हुई थी। गले में फंदा कसा हुआ था। इसके बाद तो सनसनी फैल गई। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया। कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। सभी थानों को सूचना भी पहुंचा दी है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने किया खेल कार्यक्रम का शुभारंभ

Sun Dec 14 , 2025
रीवा। मध्यप्रदेश सिंचाई (जल संसाधन) विभाग स्पोर्ट्स क्लब के 34वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट कॉम्पेक्स में 14 से 19 दिसंबर तक आयोजित इस खेल प्रतियोगिता का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।