
रीवा। मध्यप्रदेश सिंचाई (जल संसाधन) विभाग स्पोर्ट्स क्लब के 34वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट कॉम्पेक्स में 14 से 19 दिसंबर तक आयोजित इस खेल प्रतियोगिता का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए लगभग 650 विभागीय खिलाड़ियों का उप मुख्यमंत्री ने उत्साहवर्धन किया तथा समारोह में आयोजित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली स्कूली छात्राओं को पुरस्कृत किया।
