मिलावट के विरूद्ध अभियान के तहत् मोबाईल पर मिली शिकायत

सागर 5 मार्च। गदर जलसा मसाला पिसाई केन्द्र बालाजी रोड, अम्बेडकर वार्ड पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान खड़ी लाल मिर्च पीसने हेतु रखी पाई गई जिसमें चापर, अखाद्य रंग, तेल आदि मिले हुऐ पाये गये। जिसकी मात्रा 270 किलोग्राम पाई गई। मौके पर नमूना कार्यवाही की गई एवं शेष पिसाई हेतु रखी गई खड़ी लाल मिर्च एवं मिश्रित चापर, अखाद्य रंग, तेल आदि पर जप्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही कामधेनु मिल्क प्रोडक्ट्स के प्लाट का निरीक्षण किया गया जहाँ से पनीर एवं शुद्ध घी के नमूने लिये गये। तत्पश्चात् पुरव्याऊ सागर स्थित नैन्सी मसाला की गोदाम पर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान नैन्सी मसाले, मदर मेड मसाले के खाली पैकेट लगभग 32 हजार रखे पाये गये एवं किसी प्रकार का मसाला नहीं पाया गया।सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल जॉच / परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

Next Post

बिजली कंपनियों में रिक्त 2573 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 20 मार्च से

Wed Mar 5 , 2025
भोपाल, 05 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में ऊर्जा विभाग के अधीन तीनों बिजली वितरण कंपनियों, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2573 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम 20 से 30 मार्च तक घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन