पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है ‘द राजा साब’

द राजा साब को सोलो रिलीज का बड़ा फायदा मिला है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65–70 करोड़ और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ आखिरकार 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसका असर बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया दोनों जगह साफ दिखाई दे रहा है। हॉरर और कॉमेडी के अनोखे कॉम्बिनेशन में बनी इस फिल्म में प्रभास का बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है, जो अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और एंटरटेनिंग ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। ‘द राजा साब’ पहले थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसके पोस्टपोन होते ही प्रभास की फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल गया। इसका असर यह हुआ कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खुला मैदान मिला और ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला।

Next Post

वेदांता कलिंगा लांसर्स ने श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 2-1 से करीबी जीत हासिल की

Fri Jan 9 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) वेदांता कलिंगा लांसर्स ने गुरुवार को पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 2-1 से करीबी जीत दर्ज कर लगातार दूसरी जीत हासिल की। आज यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम, एग्मोर में खेले गये मुकाबले में विजेताओं के लिए अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने […]

You May Like