यमुना में बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली 05 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यमुना में बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है और संभव है कि हालात जल्द सामान्य हो जायें।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी सरकार बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर रख रही है। सरकारी अमला बाढ़ प्रभावितों की चौबीसों घंटे मदद कर रहा है। उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा, शौचालय सुविधाओं के अलावा जरूरी मदद लगातार उपलब्ध करायी जा रही है। बाढ़ प्रभावित किसानों के मवेशियों को भी चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर लोगों को लगातार राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना का पानी फिलहाल उतार पर है, इसलिए दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वह खुद हालात पर लगातार निगरानी रख रही है, शासन पूरी तरह चाक-चौबंद है, साथ ही जनप्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनके कष्टों का निवारण कर रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे बाढ़ से प्रभावित फसलों का भी आकलन करें, ताकि उन्हें उचित मुआवजा देने पर भी गंभीरपूर्वक विचार किया जा सके।मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना में बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है और संभव है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएं। इसके बावजूद हमारी सरकार बाढ़ प्रभावितों की लगातार मदद में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कहा गया है कि वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों में चौबीस घंटे निगरनी रखें और राहत शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा, शौचालय और अन्य जरूरी सेवाओं का उचित प्रबंध करें। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना था कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों की जान-माल की रक्षा करना हमारी सरकार का प्रमुख दायित्व है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के कारण यमुना में आई बाढ़ के कारण नदी के निचले इलाकों में बसे लोगों को वहां से हटाना पड़ा। सरकार ने इन बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविरों का इतंजाम किया है और वहां उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी डीएम को विशेष निर्देश जारी किये गये हैं कि बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रख रहा है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवश्यकता पड़ने पर वे क्षेत्र के सामाजिक संगठनों की भी मदद लें ताकि बाढ़ प्रभावितों को त्वरित व समय पर मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के जीवन और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा पर सरकार का पूरा तंत्र सक्रिय है। वरिष्ठ अधिकारियों, आपदा प्रबंधन दल और स्वास्थ्य सेवाओं की टीमें हर समय तैयार हैं। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तैयार है।

 

 

Next Post

पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियानों से 84.20 करोड़ रु जुर्माना वसूला

Fri Sep 5 , 2025
अहमदाबाद, 05 सितंबर (वार्ता) पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त, 2025 के दौरान गहन टिकट जांच अभियानों से 84.20 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा शुक्रवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अगस्त, 2025 के दौरान बिना टिकट/ अनियमित यात्रा तथा बिना […]

You May Like

मनोरंजन