
शाजापुर।भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में शाजापुर जिले में प्रतिदिन उक्त अभियान के तहत जगह-जगह पौधरोपण किया जा रहा हैं. इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत शाजापुर विधानसभा में 13 जुलाई रविवार को स्थानीय भैरव डंूगरी पर 151 पौधों का रोपण किया जाएगा. इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां पर 151 जोड़े पौधरोपण करेंगे. यहां प्रत्येक जोड़े के पौधरोपण करने के लिए नियत स्थान रहेगा. इस स्थान पर पौधा, पानी की बाल्टी, पौधा लगाने के लिए गड्ढा भी पहले से ही तैयार किया जाएगा. जिससे यहां पर सभी लोग आसानी से पौधरोपण कर सकेंगे.
