महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आज होगी भजन संध्या एवं ध्यान अनुभूति कार्यक्रम

ग्वालियर: महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर ब्रह्माकुमारीज, संस्थान ग्वालियर द्वारा आज भव्य भजन संध्या एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शिव भक्ति, ध्यान एवं आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अवसर मिलेगा।

यह कार्यक्रम आज 14 फरवरी, शनिवार को शाम 6 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जैन छात्रावास मैरिज गार्डन, माधव डिस्पेंसरी के सामने, ग्वालियर में किया जाएगा।आयोजकों ने शहर के समस्त श्रद्धालुजनों एवं शिव भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Next Post

शिवपुरी के मंदिर और गुमटी में चोरी

Sat Feb 14 , 2026
शिवपुरी: शहर के पोहरी बस स्टैंड के पीछे स्थित एक मंदिर और पास की गुमटी में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता आज शनिवार सुबह उस समय चला जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे दीपक रजक ने ताले टूटे देखे। वे प्रतिदिन […]

You May Like