विकसित भारत के लिए ‘टीम इंडिया’ की तरह काम करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ राज्यों के वित्त मंत्रियों, वित्त सचिवों का सम्मेलन

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) राज्यों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों का दो दिवसीय सम्मेलन विकसित भारत के सपने के लिए केंद्र और राज्यों के एक टीम की तरह काम करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

“विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण” विषय पर यह राज्यों और विधानमंडल वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों का पहला सम्मेलन था। इसमें कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।

वित्त मंत्रालय के अनुसार सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन की चर्चाओं में डॉ. साज्जिद़ ज़ेड. चिनॉय, डॉ. समीरन चक्रवर्ती, प्रो. आशिमा गोयल, डॉ. हर्ष कुमार भानवाला सहित अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विकसित भारत के साझा विजन के वित्तपोषण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में व्यापक आर्थिक परिदृश्य, कृषि क्षेत्र में परिवर्तन के वित्तपोषण तथा ऊर्जा संक्रमण के वित्तपोषण जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। इन चर्चाओं से आगे आने वाली चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली और साथ ही भारत के विकसित भारत बनने की यात्रा में मौजूद महत्वपूर्ण अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया।

वित्त मंत्रालय ने सम्मेलन के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ” ‘टीम इंडिया’ की भावना से प्रेरित होकर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर विकसित भारत के साझा विजन को साकार करने के लिए कार्य करेंगी।”

 

Next Post

भगोरा में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने के बाहर प्रदर्शन और पुलिस से झड़प

Sat Sep 19 , 2026
ब्यावरा। समीपस्थ ग्राम भगोरा में शनिवार को 20 वर्षीय युवक का शव फांसी पर लटका मिला. उसकी मौत के मामले में ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीण मृतक का शव लेकर सिटी थाने पहुंच गए और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच और […]

You May Like