श्री भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव की भव्य तैयारियां

ग्वालियर: मोक्ष सप्तमी, बुधवार, 19 अगस्त को श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र गोपाचल पर्वत, ग्वालियर पर भगवान श्री पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर ध्वजारोहण, श्री जिनेन्द्र पूजन, पंच कल्याणक विधान पूजन, मोक्ष कल्याणक पूजन एवं निर्वाण लाडू अर्पण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कल प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण ओम प्रकाश, गोरव, विजय कोयला वाला परिवार द्वारा, प्रातः 7:30 बजे श्री जिनेन्द्र पूजन, एवं पंचकल्याणक विधान पूजन, प्रातः 9 बजे मोक्ष कल्याणक पूजन एवं निर्वाण लाडू अर्पण, प्रथम लाडू – सुखानंद रंजना सुलभ रेविका जैन गोपाचल श्री शांति किशोर कॉलेज परिवार द्वारा, प्रातः 10 बजे अतिथि कक्ष का लोकार्पण, वात्सल्य भोज होगा।श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गोपाचल पर्वत संरक्षण न्यास, ग्वालियर के श्यामलाल जैन अध्यक्ष, अजीत बरेया महामंत्री एवं अनिल शाह सर्राफ कोषाध्यक्ष ने सभी से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Next Post

ऑगमोंट एंटरप्राइजेस का ₹825 करोड़ का आईपीओ 21 अगस्त से निवेश के लिए खुलेगा, जिसका शानदार टर्नओवर ₹84,000 करोड़ से अधिक है

Tue Aug 18 , 2026
नई दिल्ली,  एकीकृत गोल्ड व सिल्वर प्लेटफॉर्म कंपनी ऑगमोंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ रही है। मुख्य बाजार में यह आईपीओ 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक निवेश के लिए खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए यह खिड़की 20 अगस्त को खुलेगी। प्राइस बैंड […]

You May Like