भगोरा में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने के बाहर प्रदर्शन और पुलिस से झड़प

ब्यावरा। समीपस्थ ग्राम भगोरा में शनिवार को 20 वर्षीय युवक का शव फांसी पर लटका मिला. उसकी मौत के मामले में ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीण मृतक का शव लेकर सिटी थाने पहुंच गए और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण थाने के बाहर आ गए. यहां उन्होंने सडक़ पर शव रखकर चक्काजाम करने का प्रयास किया.

ग्रामीणों और टीआई के बीच विवाद भी हुआ. जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई. इस झड़प में मामला शांत कराने पहुंचे सिटी थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान को चोट लगी है.

किसान संघ के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने चक्काजाम का प्रयास करने के मामले में किसान संघ के युवा जिला अध्यक्ष महेश सोंधिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है. दरअसल, भगोरा निवासी राकेश पिता जगदीश सोंधिया (20) का शव शुक्रवार शाम उसके मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया था. शनिवार को ग्रामीण और परिजन इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी थाने पहुंचे. ग्रामीणों का कहना था कि युवक की मौत की वजह साफ की जाए और मामले में तत्काल कार्रवाई हो. थाने में काफी देर तक ग्रामीण पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते रहे. पुलिस ने उन्हें बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण थाने के बाहर आ गए और उन्होंने सडक़ पर शव रखकर चक्काजाम करने का प्रयास किया.

यहां से शुरू हुआ था विवाद

पुलिस ने उन्हें सडक़ से हटाने और यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया. इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद झड़प की स्थिति बन गई. एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि राकेश की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान महेश सोंधिया ने चक्काजाम का प्रयास किया और पुलिस से अभद्रता की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है.

Next Post

माधव लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

Sat Sep 19 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में बेंच की भूमिका अधिवक्ता धर्मेंद्र नायक एवं अंकुर माहेश्वरी द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में टीम नंबर 22 उपविजेता रही। इस टीम में वैष्णवी […]

You May Like