माधव लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में बेंच की भूमिका अधिवक्ता धर्मेंद्र नायक एवं अंकुर माहेश्वरी द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में टीम नंबर 22 उपविजेता रही। इस टीम में वैष्णवी परिहार, शालिनी राठौर एवं महक सिंह ने प्रभावशाली दलीलें प्रस्तुत करते हुए शासन पक्ष का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं टीम नंबर 20 ने प्रतियोगिता में विजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम की अन्वीक्षा, दिशा वर्मा एवं शिवांगी तिवारी ने शानदार विधिक तर्कों से अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार दिशा वर्मा तथा बेस्ट रिसर्चर का पुरस्कार रिद्धिमा पांडे को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेंद्र सिंह धाकड़, कन्वीनर डॉ. नीति पांडे तथा स्टूडेंट वॉलंटियर्स सोमेश शर्मा, माही त्रिपाठी एवं अनुष्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साक्षी निकाय सदस्य एवं अधिवक्ता डी.के. दीक्षित भी उपस्थित रहे।

Next Post

शराब ठेका हटाने स्कूली बच्चे सडक़ों पर

Sat Sep 19 , 2026
सण्डावता। संडावता में शनिवार को पीएम श्री स्कूल के 100 से ज्यादा छात्र अपनी मांगों को लेकर सडक़ पर उतर आए. छात्रों ने स्कूल के पास चल रही शराब दुकान हटाने और स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने करीब एक घंटे तक […]

You May Like