शातिर बदमाश गिरफ्तार, 5 चाकू जप्त 

जबलपुर। अवैध शस्त्र के कारोबार में लिप्त शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 5 चाकू जप्त किए गए।

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर निखिल उर्फ निक्की केवट पिता रामस्वरूप केवट 23 वर्ष निवासी रैपुरा मान्टेश्वरी स्कूल के सामने पनागर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर निखिल उर्फ निक्की केवट के कब्जे में रखे थैले को चैक करने पर 3 बटनदार चाकू एवं 2 खंजरनुमा धारदार चायना चाकू रखा होना पाया गया। उक्त चाकुओं के संबंध में पूछताछ करने पर अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा निवासी महाराजपुर के द्वारा चाकू देने पर चाकू बेचने के लिए खड़े होना बताया। आरोपी निखिल उर्फ निक्की केवट के कब्जे से 5 चाकू जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी निखिल के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 11 अपराध दर्ज है।

Next Post

छतरपुर में रात का पारा लुढ़का,दिन की धूप ने दी ठंड से राहत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज

Fri Jan 16 , 2026
छतरपुर। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार–शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की रात के तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से 0.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे रिकॉर्ड […]

You May Like