हनोई, 11 दिसंबर (वार्ता) वियतनामी संसद ने गुरुवार को भूविज्ञान और खनिज कानून में संशोधन पारित कर दिया है, जिसके तहत अप्रसंस्कृत दुर्लभ मृदा तत्वों का निर्यात प्रतिबंधित हो जाएगा और इन तत्वों पर राज्य का पूर्ण नियंत्रण हो जाएगा। एक स्थानीय मीडिया वीएनएक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी 2026 से लागू होने वाले संशोधन के तहत दुर्लभ मृदा तत्वों को रणनीतिक संसाधन का दर्जा दिया गया है। इसके सर्वेक्षण, खनन और प्रसंस्करण सभी कुछ राष्ट्रीय दुर्लभ मृदा तत्वों संशोधित कानून, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, दुर्लभ पृथ्वी तत्वोंं (रेयर अर्थ मैटेरियल्स) को एक रणनीतिक संसाधन के रूप में दर्ज करता है। इसके तहत सभी सर्वेक्षण, खनन और प्रसंस्करण गतिविधियाँ राष्ट्रीय दुर्लभ पृथ्वी तत्त्वों की रणनीति और मास्टर प्लान के अनुसार ही की जाएंगी।
कानून के अनुसार, केवल राज्य द्वारा नामित संगठन और उद्यम ही इन खनिजों का अन्वेषण, उत्खनन और प्रसंस्करण कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार केवल भूवैज्ञानिक डेटा का प्रबंधन करेगी व्यापार को नियंत्रित करेगी और उचित भंडार बनाए रखेगी।
इस संशोधन में अनुसंधान और उन्नत प्रसंस्करण तकनीकों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित किया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम के पास दुर्लभ मृदा तत्वों के लगभग 3.5 लाख टन भंडार हैं और यह वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर है।

