महिला की हत्या कर फरार आरोपी पति 36 घंटे में गिरफ्तार 

मनासा। पत्नी का गला काटकर हत्या कर फरार आरोपी पति को 36 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

फरियादी मदनलाल पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 40 साल निवासी ग्राम कड़ी खुर्द, कुकडेश्वर ने रिपोर्ट किया कि जितेन्द्र पिता राजाराम बंजारा निवासी ग्राम मुंडला, थाना महीदपुर जिला उज्जैन जो तीन वर्षों से कड़ी खुर्द में पत्नी आशाबाई और दो बच्चों के साथ रह रहा था ने रात्रि में हुए पारिवारिक विवाद के चलते बहन आशाबाई उम्र 35 वर्ष के गले एवं हाथ पर धारदार कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी तथा बीच-बचाव में आए भांजे नितिन उम्र 15 के गले एवं हाथ पर हमला किया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीजा जितेन्द्र बंजारा घटना घटने के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कुकडेश्वर पर विवेचना में लिया गया।मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी द्वारा फरार आरोपी को पकडऩे के लिए दो टीमें गठित की। मजबूत सुचना संकलन के आधार पर 36 घंटे में आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Next Post

शिव नगर रावण रूण्डी बावड़ी पर हुआ स्वच्छता श्रमदान

Sun May 25 , 2025
नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, सी ई ओ जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नीमच सिटी, शिवनगर रावण रूण्डी वार्ड नं 1 में स्तिथ बावड़ी पर स्वच्छता श्रमदान किया व बावड़ी में हो रहे कचरे को निकालकर स्वच्छ किया […]

You May Like