छात्रा से मारपीट और अभद्रता मामले की जांच हो,ज्ञापन

छतरपुर। एमए की छात्रा के साथ हुई मारपीट और किसान महिलाओं के साथ की गई अभद्रता के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। NSUI के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

एनएसयूआई का आरोप है कि गल्ला मंडी वेयरहाउस में शासकीय अधिकारियों द्वारा छात्रा और किसान महिलाओं के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि अभद्रता भी की गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों में रोष बढ़ गया है। संगठन ने कलेक्टर से तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को निलंबित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह मामला अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सोशल मीडिया पर भी प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

 

Next Post

श्योपुर में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Tue Dec 9 , 2025
ग्वालियर: युवा कांग्रेस ने जिले में खाद की किल्लत, बिजली कटौती, अवैध शराब परिवहन और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की गई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम भरत मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन डिप्टी […]

You May Like