
भोपाल।आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. 10वीं और 12 वीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया है. दोनों ही कक्षाओं में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 100 रहा. भोपाल जिले में 10 वीं में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले एचसीजी में युवराज राजपूत आर्ट में उन्नति गुप्ता कॉमर्शियल स्टडीज में कृष्णा गुप्ता, गौतम तिवारी हिस्ट्री, सिविक्स, जियोग्राफ जसकीरत कौर, श्रेष्ठी जैन साइंस समैरा उप्पल ने उच्च अंक प्राप्त करते हुए सफलता पाई. 12 वीं कक्षा में पॉलिटिकल साइंस सोशियोलॉजी में आयान खान फिजिक्स में रिद्धिमा गोहिया आर्ट में अनन्या जैन ने उच्चतम अंक के साथ सफलता को गढ़ा है. इसके साथ प्रदेशभर के स्कूलों में आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के बच्चों ने परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है.
