प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान मिला सोने का मंगलसूत्र, जीआरपी ने लौटाया

इंदौर. रेलवे एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया कि स्टेशन पर चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी को शांति एक्सप्रेस के कोच बी-4 में सीट के नीचे करीब 1.90 लाख रुपए मूल्य का सोने का मंगलसूत्र लावारिस हालत में मिला. टीम ने तत्काल मालिक की तलाश शुरू कर अगले ही दिन सही पहचान के बाद मंगलसूत्र महिला यात्री को सुपुर्द कर दिया. यात्री ने जीआरपी की ईमानदारी और तत्परता के लिए थाने के पूरे स्टाफ का आभार जताया.

Next Post

दिल्ली में लाल किला विस्फोट मामले में एनआईए ने की दूसरी गिरफ्तारी

Mon Nov 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में कश्मीर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह इस मामले में की गयी दूसरी गिरफ्तारी है। ‘एनआईए अधिकारी ने बताया कि इससे पहले एक अन्य कश्मीरी युवक जसीर बिलाल वानी […]

You May Like