बस पलटी, चालक समेत 7 घायल

शहडोल: पपौंध थाना क्षेत्र के निपनिया वन चौकी के पास शनिवार रात एक यात्री बस पलट गई। हादसे में बस चालक समेत 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की स्थिति गंभीर है। रात करीब 10:30 बजे दीपक कंपनी की बस ब्यौहारी से सरसी गांव जा रही थी। निपानिया वन चौकी के पास टर्निंग पर चालक ने बस को सड़क से उतार दिया।

इससे बस का अगला पहिया मिट्टी में फंस गया। वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी। हादसे के बाद बस में चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी पपौंध बृजेंद्र मिश्रा अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में करीब 18 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को सिविल अस्पताल भेजा गया है। हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है।बचाव कार्य के बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बस को मौके से हटाया। पुलिस के अनुसार, बारिश के कारण बचाव कार्य में कुछ कठिनाइयां आईं।

Next Post

प्रसूता को खून नहीं मिलने से नाराज परिजनों का जमकर हंगामा

Sun Aug 3 , 2025
दतिया: दतिया के जिला अस्पताल मैटरनिटी विंग में हंगामा हो गया है।प्रसूता को खून नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया।अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर भी परिजनों ने विरोध जताया। प्रसूता नीतू अहिरवार को खून नहीं मिलने से परिजन भड़क गए। चिकित्सक ने प्रसूता को खून की कमी […]

You May Like