घर में घुस कर कांच से किया हमला

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में घर में घुसने पर विवाद में मामा पर कांच से हमला कर दिया. घटना में वह घायल हो गया. पुलिस ने भांजी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है.
थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि परदेशीपुरा में रहने वाले 50 वर्षीय फरियादी संतोष मीणा की शिकायत पर पूनम मीणा और रमेशचंद मीणा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

संतोष जब खातीपुरा स्थित घर पहुंचा, तभी दोनों ने उससे विवाद कर गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट की गई. इसी दौरान पूनम ने कांच का टुकड़ा उठाकर संतोष के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसके गाल पर चोट आई और खून बहने लगा. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया. आरोपी जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शहर में चोरों का आतंक, तीन थाना क्षेत्रों में ताले टूटे

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: शहर में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अलग अलग इलाकों में एक के बाद एक सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है. बीती रात तीन थाना क्षेत्रों में ताले तोड़कर बदमाश लाखों रुपए के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. […]

You May Like