मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एनाटामी विभाग में घुसा सात फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप

जबलपुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एनाटामी विभाग में सात फीट लंबा सांप घुसने से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार गढ़ा थानांतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एनाटामी विभाग में सुबह दस बजे जब छात्र पढ़ाई कर रहे थे, तभी एक छात्र की नजर कक्षा में प्रवेश कर रहे सात फीट लंबे सांप पर पड़ी तो उसने प्रोफेसर डाक्टर सुनील अग्रवाल को सूचना दी,जिन्होंने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को फोन किया। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

सूदखोर पिता-पुत्र के दबाव से परेशान व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Mon Sep 21 , 2026
इंदौर:कनाड़िया क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से मिले व्यक्ति के शव की जांच में आत्महत्या की वजह कर्ज और कथित सूदखोरी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक मृतक ने दो लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन इसके बदले उससे साढ़े छह लाख रुपए मांगे जा रहे थे. रकम नहीं चुकाने […]

You May Like