
शाजापुर।सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शनिवार को भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए. यात्रा में सबसे आगे ब्राह्मण कन्याएं और मातृशक्ति रहीं. उनके पीछे समाज के युवा व वरिष्ठजन शोभायात्रा का मान बढ़ा रहे थे.
शोभायात्रा वजीरपुरा स्थित श्री बालवीर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर धानमंडी, किला रोड, आजाद चौक, नईसडक़, फव्वारा चौराहा, काछीवाड़ा, मगरिया, सोमवारिया होते हुए पुन: श्री बालवीर हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. यहां पर भगवान श्री परशुराम की महाआरती के साथ ही अतिथियों का स्वागत और जन्मोत्सव समारोह में मुख्य भूमिका निभाने वाले समाजजन व युवाओं का सम्मान किया गया. मीडिया प्रभारी मोहित व्यास ने बताया कि शोभायात्रा का कई स्थानों पर विभिन्न समाज, संगठन और संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया.
