जल दूतों के पंजीकरण का लक्ष्य पार

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। कलेक्टर द्वारा 30 मार्च से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सम्मिलित सभी विभागों द्वारा की गयी गतिविधियों की समीक्षा की गयी। बैठक में अवगत कराया गया कि माय भारत पोर्टल पर जल दूतों के पंजीकरण के लक्ष्य 2400 के विपरीत 2415 पंजीकरण किये गये है। कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत अमृत सरोवर निर्माण, खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज की लक्ष्य के प्रति कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में हेंडपंप, नलकूप एवं ट्युबवेल के रिचार्ज हेतु संरचनाएं बनाये जाने की समीक्षा की। जिसमे लगभग 2000 से अधिक हेंडपंपों एवं नलकूपों के नजदीक रिचार्ज संरचना बनाये जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में हेंडपंपो एवं नलकूपो (शासकीय व निजी दोनो) जो सूख गये है या निकट भविष्य में सूखने वाले है उनके नजदीक आवश्यक तौर पर रिचार्ज संरचनाएं बनायी जाए। उन्होंने कहा कि जिले में भूजल संरक्षण के लिए जन जागरुकता एवं जनभागीदारी को बढ़ाये क्योकि जिले की टोपोग्राफी के अनुसार भूजल का संरक्षण जल संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

हर गरीब को पक्का मकान, मोदी जी का संकल्प - शिवराज सिंह

Sat May 3 , 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंजबासौदा विधानसभा के ग्यारसपुर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की बैठक हमारे बीच नेता-मंत्री और जनता का नहीं, बल्कि प्रेम, स्नेह, […]

You May Like