
भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में एक शादी शुदा महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पास से सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस जांच करते हुए आत्महत्या का कारण पता कर रही है.
मिली जानकारी के मृतका नेहा राजपूत (30) दाल मिल के पास कॉलोनी में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी. मृतका के पति योगेंद्र सिंह राजपूत छोटी सी दुकान चलाते हैं. मंगलवार को देर रात नेहा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के मासूम बेटे ने मां को जब फंदे पर लटका देखा, तो रोने लगा. बच्चे की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने मृतका को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. मृतका के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
