एटा सांसद देवेश शाक्य बने सपा प्रदेश प्रभारी

भोपाल। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एटा लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेश शाक्य को मप्र में पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है. नियुक्ति के बाद सपा प्रदेश के अध्यक्ष डा. मनोज यादव ने अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया. डा मनोज ने कहा कि यह निर्णय पार्टी को नई ऊर्जा और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ाने में निर्णायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित,आदिवासी,अल्पसंख्यक) की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी.

 

डॉ.मनोज यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के पिछड़े वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. उन्हें न तो उनका अधिकार मिल पा रहा है और न ही न्याय. इसके साथ ही जनसंख्या के अनुपात में जनजातीय समाज को आज तक उचित भागीदारी नहीं मिल सकी है. समाजवादी पार्टी इन सभी वर्गों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का कार्य करेगी. उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार छोटे-छोटे कंकड़ों को जोड़कर शंकर का निर्माण किया जाता है, उसी प्रकार समाजवादी पार्टी सभी जातियों और सभी धर्मों को एक सूत्र में पिरोकर वर्ष 2028 में मध्य प्रदेश में एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत करते हुए सरकार बनाने की दिशा में कार्य करेगी.

Next Post

करोंद मंडी में मिला युवक का शव निशातपुरा पुलिस ने शुरू की जांच

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल । निशातपुरा थाना इलाके में एक युवक का शव मिलने से बुधवार को सनसनी फैल गई. शव करोंद मंडी के बाउंट्रीवाल के पास देखा गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करते हुए, जांच शुरू कर दी […]

You May Like