दो दिवसीय ठुमरी समारोह 13 एवं 14 को शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना में

सतना।मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा 13 एवं 14 अक्टूबर 2025 को साम्राज्ञी गिरजा देवी की स्मृति पर केन्द्रित दो दिवसीय ठुमरी समारोह का आयोजन शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया जायेगा। समारोह में देश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी। समारोह के आयोजन के लिए अपर कलेक्टर विकास सिंह द्वारा जिला पंचायत सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी तथा नगर पालिक निगम सतना के सहायक आयुक्त सत्यम मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी कार्यक्रम स्थल में सभी प्रकार की व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

जेल की दीवारों से गूंज रही जेल वाणी, जब कैदी बने आरजे

Thu Oct 9 , 2025
नीमच। नीमच जिले की जावद उपजेल ने प्रदेश में सुधार की एक नई मिसाल पेश की है। यहां शुरू हुआ है मध्यप्रदेश का पहला ऐसा रेडियो स्टेशन नवधारा जेल वाणी जिसे खुद कैदी रेडियो जॉकी (क्रछ्व) बनकर चला रहे हैं। यह अनूठा प्रयोग न केवल मनोरंजन बल्कि मानसिक शांति, आत्मचिंतन […]

You May Like