राहुल के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) युवा कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को यहां बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि बिहार में सरकार नहीं तानाशाही चल रही है।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहां संगठन के कार्यालय पांच रायसीना रोड के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए जंतर-मंतर की तरफ जा रहे थे, लेकिन बैरिकेडिंग तथा भारी पुलिस बल की तैनाती ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढने दिया और दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग पर ही उन्हें रोक दिया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि बिहार सरकार ने श्री गांधी को रोकने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को गलत करार दिया और कहा कि तानाशाही का जवाब उसे जनता देगी। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार या नीतीश सरकार ये सोचती है कि श्री गांधी पर प्राथमिकी दर्ज कर उनको रोका जा सकता है तो यह उनका भ्रम है। देश में सामाजिक न्याय आकर रहेगा क्योंकि श्री गांधी इस आंदोलन के ‘न्याय योद्धा’ हैं।

इस दौरान युवा दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता दल यूनाइटेड-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं इसलिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी राज्य सरकार की खोखली शिक्षा व्यवस्था संबंधी मुद्दे पर गुरुवार को श्री गांधी ‘शिक्षा न्याय संवाद’ पर बात करने गये, लेकिन बिहार सरकार ने उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोकने का पूरा प्रयास कर अपनी तानाशाही का परिचय दिया।

Next Post

ट्रम्प के टैरिफ युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी

Fri May 16 , 2025
नई दिल्ली 16 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि देशाें के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने तथा निश्चित नीति नहीं होने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुज़र रही है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की एक रिपोर्ट में कहा […]

You May Like