लोडिंग आटो की टक्कर से चालक घायल 

सीहोर. सोमवार की दोपहर भोपाल- इंदौर हाइवे स्थित सैकड़ाखेड़ी जोड़ पर लोडिंग ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सवारी आटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है. पुलिस ने लोडिंग आटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार स्थानीय पुराना बस स्टैंड निवासी 43 वर्षीय जितेन्द्र चौरसिया आ. रामस्वरूप चौरसिया अपने आटो से सीहोर की ओर लौट रहा था. बताया जाता है कि सैकड़ाखेड़ी जोड़ के समीप पीछे से आ रहे लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 04 जीए 6259 के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उसके आटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग ऑटो और सवारी आटो डिवायडर पर चढ़ गए थे. इस हादसे में सवारी आटो चालक जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां से भोपाल रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने लोडिंग आटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

विशेष दुकान से खरीदने नहीं दी जाएंगी किताबें,जांच दल गठित

Mon Apr 14 , 2025
सतना।कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्यपुस्तके एवम गणवेश किसी विशेष दुकान या संस्थान से खरीदने अभिभावकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बाध्य करने की सूचनाओं को गंभीरता से लिया है।कलेक्टर ने ऐसी सूचनाओं पर कार्यवाही करने सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सिलाडिया और एसडीएम रघुराजनगर एल आर […]

You May Like