


भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले करते हुए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया। इस आदेश के तहत पांच जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
वरिष्ठ IAS अधिकारी भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का नया आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को उद्योग एवं एमएसएमई विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) की तैयारियों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
राज्य सरकार की ओर से GIS-2027 को निवेश आकर्षित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। पूरी सूची इस प्रकार है।
