छोटे किसानों की गेहूं पहले खरीदी जायेगी: कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रबी उपार्जन की तैयारियों की विस्‍तृत समीक्षा की गई। साथ ही उपार्जन में सभी विभागों के दायित्‍वों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि रबी उपार्जन के लिए केन्‍द्रों व गोदाम का निर्धारण सुनिश्चित कर लिया जाये। पंजीयन का रिवेरिफेकेशन करें, जिसमें सभी सिकमी कृषकों का भी सत्‍यापन सुन‍िश्चित करना है। इसके लिए कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को आवश्‍यक निर्देश दिये।

उन्‍होंने कहा कि शीघ्र-अतिशीघ्र उपार्जन की सभी व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से शुरू होगा और इसमें छोटे किसानों की गेहूं पहले खरीदी जायेगी। बैठक के दौरान गेहूं उपार्जन के नोडल अधिकारी व संयुक्‍त कलेक्‍टर ऋषभ जैन, डीएम नॉन, जिला प्रबंधक मध्‍यप्रदेश, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, उप संचालक कृषि, जिला आपूर्ति अधिकारी तथा एनआईसी की टीम सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

चोरी की बाइक को बता रहा था अपना, ट्रैफिक चेकिंग में हुआ खुलासा

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर:बीती रात महानद्दा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने भ्रमण के दौरान चोरी की बाइक का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार गढ़ा यातायात पुलिस द्वारा महानद्दा क्षेत्र में भ्रमण कर यातयात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही थी। तभी शराब की दुखन के सामने नो पार्किंग में खड़ी बाइक पर जब ट्रैफिक […]

You May Like