चोरी की बाइक को बता रहा था अपना, ट्रैफिक चेकिंग में हुआ खुलासा

जबलपुर:बीती रात महानद्दा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने भ्रमण के दौरान चोरी की बाइक का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार गढ़ा यातायात पुलिस द्वारा महानद्दा क्षेत्र में भ्रमण कर यातयात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही थी। तभी शराब की दुखन के सामने नो पार्किंग में खड़ी बाइक पर जब ट्रैफिक पुलिस ने कार्यवाही करना शुरू की तभी एक युवक शराब की दुकान से बाहर निकला और अपनी बाइक की ओर बढ़ा। नो पार्किंग में खड़े वाहन के कारण ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया। बाइक (एमपी 20 एमएक्स 737) की जांच में पाया गया कि नंबर प्लेट पर एक अंक गायब था। आरक्षक वीरेंद्र को इस तत्परता में कुछ संदिग्ध लगा और उन्होंने बाइक की जांच शुरू की, तब वह वाहन स्वामी का नाम भी गलत बता रहा था।
नंबर प्लेट और चेसिस जांच से लगा पता
टीआई इंदिरा ठाकुर की मौजूदगी में चेसिस नंबर की जांच की गई। इसके बाद खुलासा हुआ कि यह बाइक फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दौड़ रही थी, मशीन के माध्यम से वाहन स्वामी का नंबर मिला जब ट्रैफिक पुलिस ने बात की तब वाहन स्वामी ने बताया कि उसकी बाइक दो साल पहले रामपुर इलाके से चोरी हुई थी। जिसकी एफआईआर भी दर्ज है।
खरीदने की कहानी भी नहीं हुई साबित
युवक ने बताया कि उसने बाइक 20 हजार रुपए में खरीदी थी। लेकिन न तो वह बेचने वाले का सही पता दे सका और न ही कोई वैध दस्तावेज पेश कर सका। ट्रैफिक पुलिस ने विजय को बाइक समेत गोरखपुर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल वह हवालात में है और मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Next Post

भाजपा राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम: गौर

Tue Apr 7 , 2026
सीहोर। भाजपा के नवीन जिला कार्यालय निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. यह आयोजन पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही. कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय […]

You May Like