स्टेशन की पार्किंग में खड़ी बाइक में तोड़फोड़

ग्वालियर: रेलवे स्टेशन की प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर स्थित पार्किंग में एक यात्री की बाइक में तोड़फोड़ कर दी गई । यात्री जब दो दिन बाद वापस आया तो उसकी बाइक का मास्क, मडगार्ड और हेडलाइट टूटी हुई मिली। शिकायत करने पर पार्किंग स्टाफ ने मामले को टालमटोल करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की और यात्री को टरका दिया। इस घटना से स्टेशन पर पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

माधौगंज निवासी समीर खान शनिवार शाम अहमदाबाद एक्सप्रेस से अजमेर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। जब वे ग्वालियर वापस लौटे तो उन्हें बाइक का आगे का मास्क, मडगार्ड और हेडलाइट पूरी तरह टूटे मिले। बाइक को देखकर समीर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पार्किंग कर्मियों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया।

बताया जाता है कि पार्किंग स्टाफ ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि हम कुछ नहीं कर सकते, जब बाइक खड़ी की थी तब सब ठीक थी। युवक ने आरोप लगाया कि वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। जब वे इसकी शिकायत करने स्टेशन गए तो उन्हें कोई नहीं मिला। समीर के अनुसार तोड़फोड़ में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद यात्रियों ने सवाल उठाए हैं कि यदि रेलवे स्टेशन जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर पार्किंग सुरक्षित नहीं है, तो यात्री अपनी गाड़ियां कहां रखें। स्टेशन आने-जाने वाले अन्य यात्रियों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है।

Next Post

ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने बढ़ाया सीहोर जिले का गौरव

Wed Oct 29 , 2025
बुधनी. राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में आयोजित कथा वाचन प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बुधनी विकासखंड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बायां की छात्राओं रश्मि रिछारिया एवं अक्षरा रिछारिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है.छात्राओं को अपर परियोजना संचालक […]

You May Like