ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने बढ़ाया सीहोर जिले का गौरव

बुधनी. राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में आयोजित कथा वाचन प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बुधनी विकासखंड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बायां की छात्राओं रश्मि रिछारिया एवं अक्षरा रिछारिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है.छात्राओं को अपर परियोजना संचालक मनीषा सेतिया के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बायां ही ऐसा ग्रामीण क्षेत्र का सामान्य विद्यालय रहा जिसने अपने प्रथम प्रयास में ही राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त किया. अन्य सभी प्रतिभागी विद्यालय सीएसआर राइस और विशेष दर्जा प्राप्त संस्थान थे, जिनके बीच बायां विद्यालय ने अपनी अलग पहचान बनाई. शिक्षकों और शाला परिवार का परिश्रम रंग लाया है.इस उपलब्धि पर संस्था प्रभारी प्रवीण झरिया , पूजा सिंगोदिया मनीषा व्यास, कृष्णकांत साहू सहित स्टॉफ ने हर्ष जताया है.

 

Next Post

SDM नीलेश शर्मा ने किया मंडी परिसर का निरीक्षण

Wed Oct 29 , 2025
इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) एवं कृषि उपज मंडी के भार साधक अधिकारी नीलेश शर्मा ने आज मंडी परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंडी सचिव प्रशांत पाण्डेय भी उपस्थित रहे। एसडीएम शर्मा ने भावांतर भुगतान योजना के तहत चल रहे विक्रय कार्यों की जानकारी लेते हुए उनके […]

You May Like