जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत जीआरसी सेंटर के अंदर नाले में एक लाश पड़ी मिली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी । मृतक कौन हैं और कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर चौकी स्थित जीआरसी का ट्रेनिंग सेंटर है।
परिसर के अंदर एक नाला है जहां गुरूवार एक लाश नाले में उतराती मिली। मामले की सूचना सैन्य अधिकारी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकालते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह परिहार ने बताया कि आर्मी सेंटर के अंदर नाले में एक लाश पड़ी मिली। मृतक की उम्र 30 से 34 वर्ष के आसपस होगी। मृतक कौन है उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव छह से सात दिन पुराना लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। साथ ही गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
