जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर उसकी आबरू लूटीं। बाद मेें युवती को पता चला तो उसके होश उड़ गए। मामले की शिकायत अब एएसपी सूर्यकांत शर्मा से की गई है। साथ ही पीडि़ता ने न्याय की गुहार लगाई है।शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह अधारताल रिछाई में काम करती थी इसी बीच उसकी दोस्ती एक युवक से हुई जिसने अपना नाम अरविंद बताया था।
आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूटता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया उसके साथ मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसे पता चला कि धोखेबाज युवक ने अपना धर्म छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया था। असलम खान ने अपना नाम अरविंद बताया था। पीडि़ता का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत अधारताल थाने में की थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने आरोपी पर कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए एएसपी से शिकायत की है।
