जबलपुर: मेडिकल में नवजात शिशु की मौत के बाद माता पिता उसे छोडक़र गायब हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस पहुुंची जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों का पता नहीं चल सका आठ दिन का शिशु शव सात दिन से कफन दफन का इंतजार कर रहा था। इसके बाद मोक्ष संस्था को सूचना दी गई मोक्ष टीम पहुंची और गुरूवार को कफन दफन किया।
मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि विनीता सिंह पिता चैन सिंह आदिवासी ग्राम सुरकी थाना शाहपुरा जिला डिंडोरी की 26 सितम्बर को डिलेवरी हुई जहां हालत नाजुक होने पर डिंडौरी से रेफर होने पर मेडिकल में भर्ती कराया गया था। तीन अक्टूबर को बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार मेडिकल से गायब हो गया पुलिस की जांच के बाद भी परिवार का पता नहीं चला।
जिसके बाद मोक्ष को सूचना दी गई। जिसके बाद मोक्ष टीम ने गुरूवार को तिलवारा में नवजात शिशु शव का कफन दफन किया। इस दौरान प्रशांत, योगेश, विकास, विवेक व अन्य उपस्थित रहे। मोक्ष आशीष का कहना है कि ऐसी सैंकड़ों नवजात लावारिस मिलने के बाद भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। भ्रूण हत्या पर कोईकार्रवाई नहीं होती है।
