खेतों में जलभराव से किसान परेशान, ख़ौंप गांव में भारी बारिश से तालाब उफना

छतरपुर। तहसील क्षेत्र के ख़ौंप गांव में लगातार हुई भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गांव के मुख्य तालाब में पानी भरने से उसका जल स्तर बढ़ गया और पानी खेतों में घुस गया। इससे आसपास की फसली जमीन बुरी तरह डूब गई है।

स्थानीय किसान भूपेंद्र ने बताया कि हर साल कुछ मात्रा में तालाब का पानी खेतों तक आता था, लेकिन इस वर्ष बारिश असाधारण रही, जिससे 100 से अधिक किसानों की जमीन प्रभावित हो गई है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।

किसानों की बढ़ी चिंता

बाढ़ जैसे हालात के कारण फसलों के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि पानी जल्दी नहीं उतरा तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

समाधान की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी और क्षति सर्वे कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके और आगे की फसल की तैयारी कर सकें।

Next Post

गौवंश सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:चारा, पानी और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करो

Fri Oct 17 , 2025
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने छिरावल, इकारा और लखनगुवां ग्राम क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में बंद पड़ी गौशालाओं की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं का संचालन तुरंत शुरू […]

You May Like