शिवसेना ने शाहरुख खान को बंगलादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर चेतावनी दी

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह-मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बंगलादेश के क्रिकेट खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने पर चेतावनी दी है।

शिवसेना ने कहा कि इस खिलाड़ी की आईपीएल कमाई का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा सकता है।

पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अगर शाहरुख खान उस खिलाड़ी को टीम से हटा देते हैं, तो उनका सम्मान किया जाएगा, लेकिन अगर वह उसे खेलने देते हैं तो उसकी कमाई का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने भी बंगलादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा का हवाला देते हुए रहमान को टीम में शामिल करने के लिए शाहरुख खान की आलोचना की है।

उन्होंने केकेआर से रहमान को टीम से हटाने और उसे दी गयी 9.2 करोड़ रुपये की अनुबंध राशि का इस्तेमाल हिंसा से प्रभावित हिंदू परिवारों की मदद के लिए करने का आग्रह किया।

Next Post

केंद्र सरकार ने चार सड़क खंडों के लिए करीब 665 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

Fri Jan 2 , 2026
रायपुर, (वार्ता) केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में चार सड़क खंडों के मजबूतीकरण, चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए 664 करोड़ 67 लाख रुपए मंजूर किए हैं। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) से प्राप्त होने वाली इस राशि से राज्य के पांच जिलों में करीब 174 किलोमीटर […]

You May Like