करवा चौथ आज : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

जबलपुर: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा आज करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। आज शादीशुदा महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं, रात में चांद निकलने के बाद चंदमा की पूजा कर चांद को जल देकर और अपने पति का मुख छलनी से देखकर अपना व्रत का पारण करेंगी।
सभी तैयारियां हो गई पूरी
करवा चौथ की तैयारी सभी महिलाएं द्वारा पूरी कर ली हैं। बाजार में भी करवा चौथ के कुछ दिनों पहले से ही काफी रौनक देखने को मिल रही थी। शहर के मुख्य बाजार बड़ा फुहारा से लेकर कमानिया गेट तक करवा, छलनी आदि पूजन की सामग्री की दुकानें सजी थीं। जिसकी खरीदी महिलाओं द्वारा पूरी कर ली गई है। पूजन सामग्री के साथ साथ करवा छलनी आदि भी महिलाओं द्वारा पूजन में उपयोग किया जाता है।
डिजाइन के साथ प्रिंटेड थाली भी
करवा चौथ पर महिलाओं द्वारा उपयोग की जाने वाली छलनी सजाई हुई थाली, करवा भी बाजारों में बड़ी डिजाइनों के साथ मिल रहे हैं। वहीं आधुनिक तौर पर थाली और छलनी में पति-पत्नी की फोटो भी प्रिंट होकर मिल रहे हैं, जिसका चलन भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर नवविवाहित जोड़े आजकल कस्टमाइज और आधुनिक चीजों का उपयोग करके त्यौहार को भी और सुंदर बना रहे हैं।

Next Post

ओबीसी वर्ग के एक सर्जन का पद रिक्त रखें: हाईकोर्ट

Fri Oct 10 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने एक अंतरिम आदेश के अंतर्गत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती से जुड़े एक मामले में कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग का एक सर्जन का पद रिक्त रखें। युगलपीठ ने मप्र लोक सेवा आयोग के चेयरमैन, आयुक्त लोक स्वास्थ्य […]

You May Like