दतिया उपचुनाव: पलटा मुकाबला, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 333 वोट से आगे

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। शुरुआती दौर में बढ़त बनाने वाली भाजपा अब पिछड़ गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने तीसरे चरण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 12,432 वोट हासिल कर भाजपा के आशुतोष तिवारी (12,099 वोट) पर 333 मतों की बढ़त बना ली है। वहीं आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव भी 4,874 वोट के साथ मुकाबले में प्रभाव बनाए हुए हैं।

तीसरे राउंड में घनश्याम सिंह को 5,054, आशुतोष तिवारी को 4,146 और दामोदर यादव को 1,344 वोट मिले। तीन चरणों की मतगणना के बाद अब तक 31,417 वैध मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। मतगणना प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Next Post

ट्रेन से कटे वृद्ध की मौत

Mon Aug 3 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत अप लाईन कछपुरा क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है । पुलिस के मुताबिक […]

You May Like